मनेरा स्टेडियम में प्रारंभ हुआ पीआरडी जवानों का प्रशिक्षण।
- फोटो : UTTER KASHI
मनेरा स्टेडियम में हरिद्वार महाकुंभ के लिए रविवार को पीआरडी जवानों का पुनर्प्रशिक्षण शुरू हो गया। इस पुनर्प्रशिक्षण में 125 जवान भाग ले रहे हैं, जिन्हें 15 दिन की ट्रेनिंग के बाद महाकुंभ ड्यूटी के लिए रवाना किया जाएगा।
जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी ने बताया कि रविवार को पहले दिन जवानों को पुलिस लाइन ज्ञानसू से आए प्रशिक्षक त्रेपन सिंह राणा ने ड्रिल, कदमताल और ड्यूटी के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रवेश पैन्यूली, प्रकाश भंडारी, मानवेंद्र राणा, राकेश मिश्रा, राजकुमार, धरती रमोला, इंद्रमणि बौड़ाई आदि मौजूद रहे।