फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: गंगा क्विज में परिपूर्णा रहीं प्रथम

Sat, 25 Oct 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगा विश्व धरोहर मंच की ओर से महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ज्ञानसू में गंगा संवाद और गंगा क्विज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच के संयोजक डॉ. शंभू प्रसाद नौटियाल ने किया।
विज्ञापन




डॉ. नौटियाल ने कहा कि गंगा धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक ही नहीं, बल्कि आर्थिक और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने गंगा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके संरक्षण को सभी के लिए आवश्यक बताया क्योंकि गंगाजल में औषधीय गुण हैं और यह देश के बड़े भू-भाग को हरा-भरा बनाए रखती है। इस दौरान आयोजित गंगा क्विज में परिपूर्णा ने प्रथम स्थान, कनिक राणा ने द्वितीय और आदित्य नौटियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य विवेक रावत, हरीश चंद्र सिंह, मधु, उमा पंवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें