मासिक क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनने के साथ ही जिले में अपराधों की विवेचना की समीक्षा की। उन्होंने जिले में नशे के खिलाफ तथा यातायात नियमों के साथ ही कोविड-19 की गाइड लाइन का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बीते माह उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
पुलिस लाइन ज्ञानसू में हुई क्राइम मीटिंग में एसपी पंकज भट्ट ने पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के विभिन्न थानों में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित थानाध्यक्षों को विवेचना में तेजी लाने को कहा।
इस मौके पर एसपी ने बीते नवंबर माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को मैन ऑफ द मंथ अवार्ड से सम्मानित किया। इसमें एसआई रमन बिष्ट, अशोक कुमार, संजय शर्मा, देवेंद्र थपलियाल, समीप पांडे, विनोद पंवार एवं कमल कुमार, कांस्टेबल प्रशांत राणा, संजय आर्य, वीर सिंह चौहान, माजिद खान, प्रमोद, गोविंद सिंह, ज्ञान चंद, मनीष कुमार, नरेंद्र राणा, विरेंद्र पंवार, रमेश नेगी, हिमानी, अनिल तोमर, डब्बल सिंह, अनिल एवं अमित तथा एसओजी के ओसाफ खान, सुनील राणा, विजेंद्र चौहान एवं काशीष भट्ट शामिल रहे। क्राइम मीटिंग में पुलिस उपाधीक्षक अनुज, एलआईयू निरीक्षक प्रवीण चौधरी आदि मौजूद रहे।