फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: गणतंत्र दिवस के लिए पुलिस ने बढ़ाई गश्त, तीन पेटी बीयर पकड़ी

Sun, 25 Jan 2026 06:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने बैरियरों पर चौकसी बढ़ा दी है। इसके साथ सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुरोला पुलिस ने बीते शनिवार रात को डामटा बैरियर को एक वाहन से तीन पेटी बीयर बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने वाहन सीज किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के नेतृत्व में थाना पुरोला पुलिस की टीम ने डामटा बैरियर पर वाहन की तलाशी ली। पुलिस ने सत्यपाल सिंह असवाल (35) निवासी बगासू, पुरोला उत्तरकाशी को बीयर का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। एसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि भीड़ वाले संवेदनशील स्थानों, मुख्य बाजारों, बस अड्डों और टैक्सी स्टैंड पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें