फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस के स्वर्ण जयंती पर लिया समाजसेवा का संकल्प

विज्ञापन
उत्तरकाशी महाविद्यालय में एनएसएस स्वर्ण जयंती के अवसर पर पौधा रोपण करती प्राचार्य प्रोफेसर सवि? - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी में बृहस्पतिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ‘मुझ से पहले आप’ विषय पर ऑनलाइन पोस्टर तथा ‘एनएसएस की यात्रा कॉलेज से समुदाय की ओर’ विषय पर निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें 400 से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल सहित डॉ. विनीता कोहली, डॉ. जयलक्ष्मी रावत, डॉ.प्रियंका संगल, डॉ.महेंद्रपाल परमार, डॉ.ऊषा रानी नेगी, डॉ.रमेश सिंह, डॉ.एमपीएस राणा, विपिन चंद्र आदि मौजूद रहे। उधर, चिन्यालीसौड़ महाविद्यालय में भी एनएसएस स्वर्ण जयंती के अवसर पर विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें पोस्टर प्रतियोगिता में विजय लक्ष्मी ने प्रथम, राजा परीक्षित जगूड़ी ने द्वितीय व नितेश कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। कविता प्रतियोगिता में प्रवेश नौटियाल, लक्ष्मी व प्रियंका ने बाजी मारी। गीत प्रतियोगिता में विजयलक्ष्मी, राजा परीक्षित जगूड़ी व श्वेता परमार विजयी रहे। जबकि निबंध प्रतियोगिता में कल्पना जगूड़ी व नितेश कुमार ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर संगीता मिश्रा, डॉ.मंजू भंडारी, डॉ.विक्रम सिंह, डॉ.अशोक अग्रवाल, प्रमोद नेहरा, बृजेश चौहान, डॉ.दिनेश पांडे, डॉ.खुशपाल सिंह, डॉ.श्रीहरि प्रसाद, आलोक बिजल्वाण, रोशन जुयाल, जितेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में हिमांशी, अंकिता और शिवम रहे प्रथम
नई टिहरी। एनएसएस की स्वर्ण जयंती पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में विभिन्न विषयों पर ऑनलाइन प्रतियोगिता हुई, जिसमें कालेज के 32 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र सिंह मिश्रवाण ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में हिमांशी चौहान, निबंध में अंकिता चमोली और स्लोगन प्रतियोगिता में शिवम चमोली प्रथम रहे। प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल ने प्रतिभागियों को एनएसएस के उद्देश्य की जानकारी दी। वहीं जीआईसी छापराधार में आयोजित गोष्ठी में प्रधानाचार्य गबर सिंह चौहान ने कहा कि कोविड-19 के इस दौर में समाज के प्रति स्वयंसेवियों की जिम्मेदारी बढ़ जाती हैं। इस मौके पर राजवीर सिंह गुसाईं, विपुल थपलियाल, सुभाष उनियाल, यशपाल सिंह नेगी, सरस्वती शर्मा, शशि डबराल, अनीता पुंडीर और मो. खुर्शीद मौजूद थे। संवाद
क्विज में लक्ष्मी रही अव्वल
कर्णप्रयाग। पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वर्ण जयंती के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एनएसएस से संबंधित क्विज प्रतियोगिता में लक्ष्मी प्रथम, श्रवण नेगी द्वितीय एवं श्वेता वशिष्ठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में राजेंद्र भंडारी, श्रेयांश मुनियाल, अभिषेक डिमरी, गीत प्रतियोगिता में प्रिया कप्रवाल, ईशा डिमरी, अमीषा रमोला, आलेख प्रतियोगिता में कामिनी मिश्रा, वंदना भंडारी, राखी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी सत्यराज सिंह, डॉ. आरसी भट्ट, डॉ. राधा रावत थे। संवाद
विज्ञापन

एनएसएस की स्वर्ण जयंती पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
कोटद्वार/कण्वघाटी। एनएसएस सेवित विद्यालयों और महाविद्यालयों में एनएसएस की स्वर्ण जयंती धूमधाम से मनाई गई। सफाई अभियान चलाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्या प्रो. जानकी पवांर ने सभी से स्वच्छता का आह्वान किया। मौके पर एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किशोर चौहान, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरिता चौहान, डॉ. भागवत रावत, डॉ. वंदना चौहान, डॉ. हीरा सिंह बिष्ट, डॉ. सुनील चौहान, डॉ. महेंद्र मौर्य, डा. संजीव कुमार, डा. नवरत्न, डा. धीरेंद्र, डा. अनुराग अग्रवाल, डा. अर्चना वालिया, छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी आदि मौजूद रहे।
उधर, भाबर क्षेत्र के अंतर्गत एमकेवीएन कण्वघाटी में ऑनलाइन कार्यक्रम की शुरुआत योगाभ्यास से हुई। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवियों ने ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता, आलेख प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी, कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी, प्रधानाचार्या आरती कंडवाल, विपिन जदली, पुष्पा केष्टवाल, रेखा देवी, कार्यक्रम अधिकारी विपिन रावत आदि मौजूद रहे। जीआईसी कुंभीचौड़ में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य सुनील प्रकाश मधवाल ने कहा कि हमें अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना होगा, तभी पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प साकार हो सकेगा। कार्यक्रम नीरज कुमार कमल, अयोध्या प्रसाद शर्मा, प्रमोद कुमार, मेहरवान सिंह रावत, राजू सिंह, रमजान अली आदि मौजूद रहे।
एनएसएस के महत्व व उपयोगिता पर हुई चर्चा
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर राजकीय डिग्री कॉलेज जखोली व रुद्रप्रयाग समेत जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में स्वयं सेवियों ने विशेष सफाई अभियान चलाया। पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि में एनएसएस के स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस पर प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी ने पौधरोपण किया। इस मौके पर ऑनलाइन पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में डा. नवीन खंडूरी, डा. केपी चमोली व डा. आबिदा व अन्य प्राध्यापक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद थे। उधर, डिग्री कॉलेज जखोली में प्राचार्य डा. माधुरी ने छात्र-छात्राओं को एनएसएस की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग, बालिका इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग, जीआईसी बसुकेदार, राजकीय इंटर कॉलेज व बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि समेत जीआईसी ऊखीमठ व गुप्तकाशी समेत जनपद के अन्य शिक्षण संस्थाओं में सफाई अभियान चलाया गया। मौके पर , डा. नंदलाल जगदीश टम्टा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें