फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थपुरोहितों ने सीएम को बताई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनोत्री मंदिर समिति ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर धाम से जुड़ी समस्याओं के निराकरण की मांग की। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सीएम ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को यमुनोत्री धाम की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए यमुनोत्री मंदिर समिति का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला। समिति के सुरेश उनियाल, राजस्वरूप उनियाल ने दो साल पहले प्रसाद योजना के टेंडर जारी होने के बावजूद काम शुरू नहीं होने, डेढ़ दशक पुरानी रोपवे योजना धरातल पर नहीं उतरने, धाम में डेढ़ माह से शौचालय की सुविधा नहीं होने, जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भंडेलीगाड के पास तीन सप्ताह बाद भी सुगम आवाजाही लायक मार्ग तैयार नहीं होने सहित कई अन्य समस्याएं सीएम के समक्ष रखी। प्रतिनिधिमंडल में प्यारेलाल उनियाल, सचिदानंद उनियाल, भागेश्वर उनियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें