फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी भड़वाड़ी व डुंडा बनेगा सीएचसी

Wed, 23 Dec 2015 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुउद्देशीय शिविर में शामिल होने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी एवं डुंडा को सीएचसी का दर्जा देने की घोषणा की। वहीं नई टिहरी में उन्होंने दो माह के भीतर जिला चिकित्सालय बौराड़ी को हाई टेक बनाने का वादा किया।
विज्ञापन



स्वास्थ्य मंत्री नेगी ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने आईसीयू यूनिट को अपग्रेड करने तथा सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने की बात कही। मंत्री ने सभी विकलांगों को चिह्नित करने के निर्देश दिए।

विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि सरकार की मंशा जनता के द्वार पर पहुंचकर समस्याओं का निस्तारण करने की है। इसी उद्देश्य से दूरस्थ क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी, पालिकाध्यक्ष जयेंद्री राणा, डीएम विनय शंकर पांडेय सहित कई मौजूद थे।


उधर, नई टिहरी में बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ करते हुए स्वास्थ्य मंत्री नेगी ने कहा कि विश्व बैंक से स्वास्थ्य सेवाओं के लिए साढ़े आठ सौ करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।

केंद्र सरकार ने राज्य की बजट में 33 सौ करोड़ कटौती कर दी है, जिससे एससी-एसटी छात्रों का एक अरब 31 करोड़ की छात्रवृत्ति सहित कई योजनाओं का भुगतान नहीं हो पा रहा है।

पर्यटन मंत्री दिनेश धनै, प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को ठीक करने की मांग की। शिविर में सूचना विभाग की दिग्दर्शिका का भी विमोचन किया गया।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, दायित्वधारी प्रवीन भंडारी, कीर्ति सिंह नेगी, डीएम ज्योति नीरज खैरवाल, सीडीओ डा. अहमद इकबाल, सीएमओ डा. अर्जुन सेंगर, ब्लाक प्रमुख आनंदी नेगी, सुशील बहुगुणा, मुरारी लाल खंडवाल, राकेश राणा, उदय रावत, आंनद रावत आदि मौजूद  थे।


शिविर में बनाए गए 125 प्रमाणपत्र
शिविर में 125 लोगों के आय प्रमाणपत्र, 16 विकलांग, 25 वृद्धावस्था, 28 प्रमाणपत्र जारी किए गए। राड्स संस्था ने सात लोगों को व्हील चेयर, 8 को श्रवण यंत्र, 10 बैसाकी, 38 अति कुपोषित बच्चों को स्वच्छता किट, मिशन इंद्रधनुष के तहत 28, बाल रोग के 50, स्त्री रोग के 20, नेत्र रोग के 54, हड्डी रोग के 29, ईएनटी के 75, मनोरोग के 51, दंत रोग के 13, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य 26 लोगों को काउंसिलिंग, 40 का रक्त परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें