फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप संचालक मानकों के अनुसार नहीं दे रहे सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में पेट्रोल पंप संचालक उपभोक्ताओं से ईंधन का पैसा तो ले रहे हैं, लेकिन हवा भरवाने व चेक करवाने की सुविधा तक नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से गुजरने वाले गंगोत्री हाईवे पर ज्ञानसू व मुख्य बाजार में दो पेट्रोल पंप हैं, लेकिन दोनों ही में हवा भरवाने व चेक करवाने की सुविधा नहीं है। ज्ञानसू स्थित पेट्रोल पंप के प्रबंधक राममूर्ति नौटियाल का कहना है कि मशीन फिटिंग के लिए पत्र भेजा गया है। वहीं बाजार के पेट्रोल पंप कर्मचारी आनंद ने बताया कि मशीन तो है, लेकिन उसमें कुछ खराबी आई है। पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने पहुंचे विजय प्रताप, मोहन सिंह का कहना है कि नियमानुसार पंप संचालकों को हवा भरवाने की सुविधा देनी चाहिए।
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों संचालकों को ईंधन भरवाने के लिए आने वाले उपभोक्ताओं को हवा भरवाने के साथ साफ पीने का पानी और शौचालय की सुविधा, मेडिकल किट की सुविधा देना अनिवार्य है। इसके लिए शासन-प्रशासन समय-समय पर आदेश जारी करता है, लेकिन कुछ समय की सख्ती के बाद यह आदेश हवाई साबित हो जाते हैं। प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी मनोज सोनी का कहना है कि विभाग का नियंत्रण पेट्रोल पंपों पर केवल ईंधन का है। अन्य सुविधाएं इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के नियंत्रण में आती है। इसके लिए आईओसी को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें