टिहरी और उत्तरकाशी जिले की सीमा पर डामटा में बनाए गए कोविड चेक पोस्ट पर मुस्तैद टीम की निगरानी में बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग और सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। कोविड के लक्षण वाले लोगों का सैंपल ले कर उन्हें रिपोर्ट आने तक घर पर ही आइसोलेट रहने की सलाह दी जा रही है।
डामटा में बैरियर लगाकर बाहरी क्षेत्रों से आ रहे लोगों की सघन जांच की जा रही है। बाहरी राज्यों से आने वालों को स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण और 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट दिखने पर ही जिले में प्रवेश दिया जा रहा है। मंगलवार को यहां मोरी में निर्माणाधीन परियोजना में कार्य करने के लिए आ रही मजदूरों की टोली को पंजीकरण एवं नेगेटिव रिपोर्ट नहीं होने के कारण लौटा दिया गया। बीते रोज ही यहां 360 लोगों का सत्यापन करने के साथ ही करीब 80 लोगों के सैंपल लिए गए। एसडीएम चतर सिंह चौहान ने बताया कि डामटा कोविड चेक पोस्ट पर कड़ी निगरानी की जा रही है।