फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: लोगों ने निर्माण कार्य पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका बड़कोट के वार्ड नंबर सात में लोनिवि राजमार्ग निर्माण खंड की ओर से किए जा रहे सुरक्षा कार्य पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां मानकों के तहत कार्य नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे पर नगरपालिका क्षेत्र का वार्ड नंबर सात आपदा के लिहाज से संवेदनशील है। यहां हाईवे सहित कई सरकारी व गैर सरकारी भवन आपदा की दृष्टि से काफी संवेदनशील हैं। वर्तमान समय में यहां उपराड़ी खड्ड में लोनिवि राजमार्ग निर्माण खंड की ओर से करीब 30 लाख से सुरक्षा कार्य कर रहा है जिसमें जमे हुए बड़े बोल्डरों को मशीन से तोड़कर सुरक्षा कार्य में उपयोग किया जा रहा है। पालिका के पूर्व अध्यक्ष अतोल सिंह रावत, अजय रावत, विपिन चौहान, विनोद सिंह, पूर्ण सिंह व किताब सिंह का कहना है कि आपदा ग्रस्त क्षेत्र में इस तरह के कार्य करने से सुरक्षा की जगह आपदा का खतरा पैदा होगा। उन्होंने प्रशासन व एनएच के अधिकारियों से मामले में कार्रवाई की मांग की है। इधर, एनएच के ईई राजेश पंत का कहना है कि मामले को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें