फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: दिनभर रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
बड़कोट में सोमवार को कुछ इस तरह लगा रहा जाम - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
नगर में जगह-जगह बेतरतीब ढंग से वाहनों की पार्किंग से लोग आए दिन जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। सोमवार को उपराड़ी खड्ड से इंटर कॉलेज तक करीब एक किमी हिस्से में दिनभर जाम लगने से वाहन रेंगते रहे। स्थिति यह रही कि पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ही आम लोगों को वाहन छोड़कर पैदल ही आवाजाही करनी पड़ी।
विज्ञापन

बड़कोट नगर में जाम की समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। सोमवार को पालिका क्षेत्र में उपराड़ी खड्ड से इंटर कॉलेज तक करीब एक किमी हिस्से में बार-बार जाम लगता रहा। यहां हाईवे किनारे जगह-जगह बेतरतीब ढंग से वाहनों की पार्किंग के कारण जाम की समस्या बढ़ती जा रही है लेकिन सुव्यवस्थित पार्किंग के लिए प्रयास नहीं हो रहे हैं। राज्य आंदोलनकारी किताब सिंह रावत, राज्य दिव्यांग बोर्ड सलाहकार समिति के सदस्य सुरेंद्र रावत, व्यापार मंडल के महामंत्री धनवीर रावत, उपाध्यक्ष राजेश उनियाल आदि ने नगर पालिका क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था में स्थाई सुधार की मांग की है। नगर में आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इधर, एसडीएम देवानंद शर्मा का कहना है कि इसे दिखवाया जाएगा और पुलिस को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें