फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मरीज गायब, 500 मीटर दूर मिले कपड़े और सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती एक मरीज गायब हो गया, जिसके कपड़े व पर्स सहित अन्य सामान अस्पताल से करीब 500 मीटर दूर पड़ा मिला। परिजनों ने थाना कोतवाली में संबंधित की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं मामले में पुलिस को जिला अस्पताल और कलक्ट्रेट के सीसीटीवी कैमरे से व्यक्ति की फुटेज मिली है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी खोज में जुटी है।
विज्ञापन

बीते शनिवार सुबह भटवाड़ी ब्लाक के झाला गांव निवासी बचन लाल (55) को उसके परिजनों ने छाती में दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से अगले दिन रविवार रात करीब साढ़े दस बजे वह अपना सामान लेकर कहीं निकल गया। सोमवार को परिजनों को उसका सामान जिला अस्पताल से दूर उजेली क्षेत्र से बरामद हुआ। बचन लाल की बहन नौमी देवी व धर्मेंद्र ने बताया कि इस संबंध में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। बताया कि बचन लाल के पास दो मोबाइल फोन हैं, जो स्विच ऑफ आ रहे हैं। नौमी ने बताया कि शुक्रवार रात अस्पताल में बचन लाल को एक इंजेक्शन लगाया गया था, जिसके बाद उसे घबराहट महसूस हुई। उनके साथ उसका 16 वर्षीय पुत्र सूरज भी तीमारदार के रूप में था, जिसे बाहर घूमने की बात कहकर वह उसके साथ बाहर आया और फिर बिना बताए कहीं चल दिया।
जिला अस्पताल और कलक्ट्रेट में लगे सीसीटीवी कैमरे में संबंधित व्यक्ति की फुटेज मिली है, जिसमें वह कलेक्ट्रेट से आगे की ओर जाते हुए दिख रहा है। उसकी खोजबीन के प्रयास किए जा रहे हैं। - केके लुंठी, प्रभारी निरीक्षक उत्तरकाशी।
विज्ञापन

अस्पताल से गायब हुआ मरीज मानसिक रोगी नहीं था, मानसिक रोगी होता तो अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी बनती। सीसीटीवी फुटेज में संबंधित मरीज और उसके लड़के जाते हुए दिख रहे हैं, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। - एसडी सकलानी, सीएमएस जिला अस्पताल उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें