फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महाकुंभ : फर्राटा दौड़ में पंकज और विजयबाला अव्वल

विज्ञापन
मनेरा स्टेडियम उत्तरकाशी में खेल महाकुंभ के दौरान दौड़ लगाते युवा। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से मनेरा स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया गया। फर्राटा दौड़ में नौगांव ब्लाक के पंकज और विजयबाला ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सोमवार को मनेरा स्टेडियम में एडीएम तीर्थपाल सिंह ने मशाल जलाकर जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 17 से 19 आयुवर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। सोमवार को हुई 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में नौगांव के पंकज पहले, संदीप दूसरे और भटवाड़ी के विवेक तीसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं में नौगांव की विजयपाला ने प्रथम, पुरोला की संजना ने द्वितीय और मोरी की प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में पंकज, विशन एवं रोहित, बालिकाओं में मनीषा, प्रीति एवं संजना, 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में दिलीप, सचिन एवं अर्जुन पंवार, बालिकाओं में निकिता, मनीषा एवं सुंदरी, 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में दिलीप, अर्जुन पंवार एवं जगेंद्र तथा बालिकाओं में निकिता, सुंदरी एवं रोशनी ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी विजयप्रताप भंडारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसमें प्रथम स्थान पर रहे प्रतिभागी आगामी 25 व 26 मार्च को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में उत्तरकाशी का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप सिंह, मानवेंद्र राणा, लोकेंद्र नेगी, राजकुमार, राकेश कलूड़ा, श्रीकांत बडोनी, विनोद भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में राहुल बिष्ट और शिवानी प्रथम
गोपेश्वर। जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ का सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में विधिवत रूप से शुभारंभ हुआ। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया।
इस दौरान हुई 100 मीटर दौड़ में राहुल बिष्ट प्रथम, अभिषेक नेगी द्वितीय व मोहित बिष्ट तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में शिवानी, अंजू, प्राची क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ के बालक-बालिका वर्ग में राहुल-प्रीति ने प्रथम, मोहित-प्राची द्वितीय और सौरभ सती-हेमलता तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में दिवाकर-शालिनी, अजय शाह-निकिता और राहुल कुमार-मेघा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी आनंद सिंह नयाल, खेल अधिकारी गिरीश कुमार, सभासद नवल भट्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शरद सिंह भंडारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें