जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत प्रधान, सदस्य ग्राम पंचायत तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत के विभिन्न कारणों से रिक्त पदों पर निर्वाचन के लिए सारिणी निर्धारित की गई है। रिक्त पदों के लिए चुनाव 16 को संपन्न होगा। 5 एवं 6 दिसंबर 2016 पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों को जमा किया जायेगा।
नाम निर्देशन पत्रों की जांच 7 को होगी। 8 को नाम वापसी एवं 9 को निर्वाचन प्रतीक आवंटन किया जायेगा। मतदान 16 दिसम्बर को पूर्वाह्न 8 बजे से अपराह्न 5 बजे तक होगा। मतगणना 18 दिसम्बर को संपन्न की जायेगी। उन्होंने बताया कि डुंडा में 4 सदस्य ग्राम पंचायत, चिन्यालीसौड़ में 9 सदस्य ग्राम पंचायत, मोरी में 2 सदस्य ग्राम पंचायत सहित कुल 15 सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर चुनाव होना है।