फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: बिजली गिरने से 200 अधिक भेड़-बकरियों की मौत

Tue, 07 Jul 2026 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
डोडीताल क्षेत्र के पखोटु बुग्याल में हुआ हादसा
विज्ञापन

उत्तरकाशी। बीती सोमवार देर रात को डोडीताल क्षेत्र के पखोटु बुग्याल में हुई तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से 200 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत हो गई। घटना से अस्सी गंगा घाटी और मोरी क्षेत्र के 15 भेड़-पालकों को नुकसान हुआ है। इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। उसके बाद राजस्व उपनिरीक्षक टीम के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार करीब पंद्रह भेड़-बकरी पालकों के करीब तीन सौ से अधिक मवेशियों के साथ इन दिनों डोडीताल क्षेत्र के पखोटु बुग्याल में प्रवास पर थे। बीती सोमवार देर रात को बुग्यालों में अधिक बारिश होने के साथ ही बिजली गिरने लगी। इसकी चपेट में आने से 200 से अधिक बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी ओर करीब सौ से अधिक बकरियों अभी लापता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह घटना की सूचना लेकर एक व्यक्ति अगोड़ा व ढासड़ा गांव पहुंचा। उसने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। इसके बाद इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर राजस्व उपनिरीक्षक पूरी टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं। इस बुग्याल में करीब 20 किमी का पैदल ट्रैक कर पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें