फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: बर्नीगाड़ क्षेत्र में अफीम की खेती नष्ट की, 148 पर मुकदमा

Sun, 25 May 2025 05:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
नारकोटिक्स और राजस्व विभाग ने की कार्रवाई
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। नारकोटिक्स और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बर्नीगाड़ क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव में अवैध रूप से उगाई जा रही अफीम की खेती को नष्ट किया। साथ ही भू रिकॉर्ड के आधार पर खेतों का मिलान करते हुए 148 लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत राजस्व चौकी गढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अफीम की खेती के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो दिन पहले नारकोटिक्स और राजस्व विभाग की टीम ने बर्निगाड़ क्षेत्र के भौंती, सिंगुणी, चोपड़ा, कसलाना, देवल, न्यूड़ी, बजलाड़ी गांव के लोगों की भूमि पर अफीम की खेती को नष्ट कर 148 लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार हुई बड़ी कार्रवाई से अफीम की खेती करने वाले लोगों में हड़कंप मचा है। तहसीलदार बड़कोट रेनु सैनी का कहना है कि नारकोटिक्स और राजस्व विभाग की टीम ने बड़ी मात्रा में अवैध रूप से उगाई जा रही अफीम की खेती को नष्ट किया है। तहसीलदार ने सुझाव दिया कि जिन गांव में अवैध रूप से अफीम की खेती की जाती है। आगामी समय में ऐसे गांवों को चिह्नित कर अफीम की खेती की बुवाई से पहले जागरूकता शिविर लगा कर जागरूक करने की पहल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें