फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: स्यानाचट्टी से हनुमानचट्टी के बीच वन-वे व्यवस्था लागू

Fri, 04 Sep 2026 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की भीड़ और हाईवे पर बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए लिया निर्णय
विज्ञापन

फोटो सहित
बड़कोट। यमुनोत्री धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ हाईवे पर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया है। लगातार बढ़ते ट्रैफिक और जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने स्यानाचट्टी से हनुमानचट्टी के बीच वन-वे व्यवस्था लागू कर दी है।
विज्ञापन

यात्रा सीजन में यमुनोत्री धाम जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने से स्यानाचट्टी-हनुमानचट्टी के बीच कई बार यातायात बाधित हो रहा था। आमने-सामने वाहनों के आने से जाम की स्थिति को रोकने के लिए पुलिस ने वन-वे व्यवस्था लागू की है। मार्ग के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है। स्यानाचट्टी चौकी प्रभारी कांति राम जोशी के यात्रियों की सुविधा के लिए वन-वे व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस मार्ग पर लगातार निगरानी रख रही है। इधर हाईवे की स्थिति को लेकर एनएच के अधिशासी अभियंता मनोज रावत ने कहा कि वन-वे व्यवस्था की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। यह प्रशासन स्तर से लागू की गई होगी। उन्होंने बताया कि हाईवे पहले की तुलना में चौड़ा हो चुका है। हालांकि कुछ स्थानों पर दलदल के कारण परेशानी बनी हुई है जिसे दूर करने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। यात्रा सीजन में बढ़ती भीड़ के बीच अब चुनौती ट्रैफिक को नियंत्रित रखने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें