भटवाड़ी प्रखंड के नटीण गांव में खेत में बैलों को चुुगाने जा रहे एक व्यक्ति पर भालू ने हमलाकर घायल कर दिया। उसे पीएचसी भटवाड़ी में भर्ती करवाया गया। बाद में गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। टकनौर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी लाखीराम आर्य ने बताया कि रविवार शाम करीब 4 बजे कुंदन सिंह (50) पुत्र सुंदर सिंह निवासी नटीण गांव पर भालू ने अचानक हमलाकर दिया। शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने भालू को भगाया। भालू के हमले में कुंदन के सिर और पैर में घाव हो गए हैं।