गंगोत्री ग्लेशियर हिमालय एवं हिमनदियां बचाओ अभियान दल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए भविष्य में प्रत्येक माह के एक दिन लॉकडाउन रखने की मांग की है। प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में संगठन की अध्यक्ष शांति ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण आज दुनिया भर में मनुष्य द्वारा बनाई गई सारी व्यवस्थाएं ठप हैं। हालांकि इस महामारी से बचने के लिए घोषित लॉकडाउन से प्रदूषण के स्तर में गिरावट आने जैसे कई सकारात्मक बदलाव भी आए हैं, जिससे गंगा व गोमुख सहित दुनिया भर के ग्लेशियरों, नदियों, वनों तथा वन्यजीवों को नया जीवन मिला है।