फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए सरकारी दफ्तरों पर जड़े ताले

Tue, 29 Dec 2015 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
धरासू-तराकोट-जिव्या मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को भी पीएमजीएसवाई  कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। हालांकि शाम को प्रभारी डीएम की ओर से लिखित आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने ताला खोल दिया था। वहीं जुणगा-तराकोट मोटर मार्ग निर्माण की मांग को ग्रामीणों ने लोनिवि प्रांतीय खंड पर ताला जड़ा।
विज्ञापन



चिन्यालीसौड़ ब्लाक की दशगी पट्टी में धरासू-तराकोट-जिव्या मोटर मार्ग निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही है। कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को ग्रामीण ढोल नगाड़ों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे और पीएमजीएसवाई कार्यालय पर ताल जड़ दिया। मंगलवार को भी ग्रामीणों ने दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचे प्रभारी डीएम सीडीओ जीएस रावत ने ग्रामीणों को सड़क निर्माण पर लिखित आश्वासन दिया। इसमें उन्होंने 10 फरवरी को ग्रामीण विकास मंत्रालय दिल्ली में होने वाली इंपावरमेंट कमेटी की बैठक में सड़क स्वीकृति का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन



यहां से जुणगा-तराकोट मोटर मार्ग निर्माण की मांग लेकर ग्रामीणों ने लोनिवि प्रांतीय खंड के दफ्तर पर ताला जड़ा। इस दौरान यहां तैनात भारी पुलिस बल से ग्रामीणों की झड़प भी हुई।

लोनिवि के ईई अशोक कुमार ने बताया कि सड़क की सैद्धांतिक वन स्वीकृति का प्रस्ताव नोडल के पास लंबित है। उन्होंने ग्रामीणों को इसकी प्रगति से नियमित अवगत कराने की बात कही।

इस पर ग्रामीणों ने करीब ढाई घंटे बाद शाम चार बजे तालाबंदी खोल दिया। तालाबंदी करने वालों में स्वराज विद्वान, पवन नौटियाल, लक्ष्मण भंडारी, शैलेंद्र महंत, राजेंद्र रांगड़, नत्थी सिंह भंडारी, दिपेंद्र कोहली, प्रदीप कैंतुरा, विरेंद्र राणा, चंदन पंवार, मनवीर सिंह, बुद्धि लाल, चमन रावत, दिपेंद्र लाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें