जनपद में पुरुष वर्ग में पुलिस, पीएसी, आईआरबी की भर्ती के लिए शारीरिक नापजोख व दक्षता परीक्षा शुरू हो गई है। उत्तरकाशी जिले में कुल 3437 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पहले दिन इसमें से 500 अभ्यर्थियों को मानक और दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया था।
उत्तरकाशी ज्ञानसू पुलिस लाइन में सात दिवसीय जनपदीय पुलिस आरक्षी पदों पर शारीरिक नापजोख और दक्षता परीक्षा शुरू हो गई है। पहले दिन 399 अभ्यर्थियों ने मानक और दक्षता परीक्षा में भाग लिया। इस दौरान दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद आदि में युवाओं ने अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने बताया कि जनपद में पुरुष वर्ग में पुलिस, पीएसी, आईआरबी की भर्ती के लिए शारीरिक नापजोख व दक्षता परीक्षा शुरू हो गई है। उत्तरकाशी जिले में कुल 3437 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पहले दिन इसमें से 500 अभ्यर्थियों को मानक और दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया था।
इसमें से 399 उपस्थित और 101 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एसपी ने बताया कि उत्तरकाशी पुलिस की ओर से भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता के साथ करवाया जा रहा है। सभी पूरे मनोयोग के साथ भर्ती प्रक्रिया में प्रतिभाग करें। यदि भर्ती करवाने के एवज में कोई अनुचित डिमांड करता है या प्रलोभन देता है, तो ऐसे लोगों की सूचना पुलिस को दें और किसी के बहकावे में न आएं।