फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: भल्डगांव में आंदोलन शिफ्ट कराने पहुंचे अधिकारी, नहीं माने ग्रामीण

Sat, 05 Sep 2026 06:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
विस्थापन के लिए ग्रामीणों का आंदोलन जारी
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़। विस्थापन की मांग को लेकर भल्ड गांव के ग्रामीणों का आंदोलन शनिवार को 26वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम ने ग्रामीणों से धरना स्थगित करने और स्थल को दूसरी जगह शिफ्ट करने को कहा लेकिन ग्रामीणों ने प्रशासन के इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया।
शनिवार को तहसीलदार जबर सिंह असवाल, कानूनगो, पटवारी और पुलिस प्रशासन की टीम एएसआई के नेतृत्व में धरना स्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर धरना समाप्त अथवा स्थगित करने और धरना स्थल बदलने का आग्रह किया। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि धरना स्थल बदलने से उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि वे अपनी विस्थापन संबंधी मांग को लेकर लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं। प्रशासन को उन्हें बार-बार धरना स्थल से हटाने के प्रयास करने के बजाय उनकी समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में पहल करनी चाहिए। ग्रामीणों ने मांगों पर ठोस निर्णय लेने के लिए प्रशासन से तत्काल वार्ता शुरू करने की मांग की। ग्रामीणों ने साफ किया कि वे किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक न तो धरना स्थगित किया जाएगा।
विज्ञापन

धरने में कमलू लाल, कमल लाल, गोपीनाथ सिंह रावत, संदीप लाल, पुरुषोत्तम लाल, दीपक लाल, जगदीश प्रसाद, सुंदर मणी, लीला देवी, विमला देवी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, सुमति देवी पूर्व प्रधान, सेणी देवी, सैला देवी, रुकमा देवी, नीलम देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें