फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: कबड्डी में न्याय पंचायत खड़क्यासेम व गुंदियाट गांव प्रथम

Wed, 23 Sep 2026 05:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
खंड स्तरीय प्राथमिक व सब-जूनियर खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन

पुरोला। विकास खंड पुरोला में आयोजित दो दिवसीय विकास खंड स्तरीय प्राथमिक एवं सब-जूनियर खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्राथमिक बालक कबड्डी में न्याय पंचायत खड़क्यासेम व बालिका कबड्डी में न्याय पंचायत गुंदियाट गांव विजेता रही। सब-जूनियर बालक कबड्डी में न्याय पंचायत चंदेली और बालिका वर्ग में न्याय पंचायत गुंदियाटगांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खेल समन्वयक आर.एस. रावत ने जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों के अंतिम परिणाम जारी किए। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में प्राथमिक वर्ग में उत्कर्ष, हसरुद्दीन, गुंजन, हिमांशी और परिधि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं सब-जूनियर वर्ग में नक्ष, प्रियांशु, तन्मय, मोहित, हरिओम, करिश्मा, सानिया, ऐश्वर्या, संदेशा, राधिका और एंजेल ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया।
विज्ञापन

समापन समारोह में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शम्मी बोरियांण ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। खेल समन्वयक आरएस रावत ने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर त्रेपन सिंह रावत, मनोहर पंवार, सुरेंद्र चौहान, सुखदेव नौडियाल, बिजेंद्र रावत, किशन चौहान, महावीर सजवान, पृथ्वी सिंह रावत, विनोद रतूड़ी, चरण असवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें