फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कॉलेज में अब चित्रकला विषय ले सकेंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी कालेज उत्तरकाशी में अब छात्र स्नातक स्तर पर चित्रकला विषय में प्रवेश ले सकेंगे। श्रीदेव सुमन विवि ने चित्रकला विषय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट में उक्त विषय की अनिवार्यता समाप्त कर दी है।
विज्ञापन

वर्ष 2018-19 से पीजी कालेज उत्तरकाशी में छात्र स्नातक स्तर पर चित्रकला विषय में प्रवेश नहीं ले पा रहे थे। श्रीदेव सुमन विवि के नियमानुसार स्नातक प्रथम वर्ष में चित्रकला विषय में प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट स्तर पर चित्रकला विषय की अनिवार्यता थी लेकिन उत्तरकाशी के किसी भी माध्यमिक विद्यालय में इंटरमीडिएट स्तर पर चित्रकला विषय नहीं है। जबकि जनपद में बड़ी संख्या में छात्र हाईस्कूल स्तर तक चित्रकला विषय का अध्ययन करते हैं। इंटरमीडिएट स्तर पर चित्रकला न होने से इस विषय में रुचि रखने वाले छात्र स्नातक स्तर पर भी प्रवेश नहीं ले पा रहे थे। छात्रों की समस्या को अमर उजाला ने कई बार प्राथमिकता से उठाया था।
- स्नातक प्रथम वर्ष में चित्रकला विषय में प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट स्तर पर इस विषय की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। विवि की विद्या परिषद ने यह निर्णय छात्र हित में लिया है। -प्रो. डीसी गोस्वामी, संकायाध्यक्ष कला, श्रीदेव सुमन विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें