फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: गोसदन का संचालन कर रही संस्था को नोटिस

Fri, 19 Jun 2026 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
निराश्रित गोवंश की नियमित देखभाल नहीं किए जाने पर नगर पंचायत प्रशासन सख्त
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। गोसदन में रखे निराश्रित गोवंश की नियमित देखभाल नहीं किए जाने पर नगर पंचायत प्रशासन ने गोसदन का संचालन कर रही संस्था को नोटिस भेज कर कार्रवाई की चेतावनी दी है। व्यापारियों ने निराश्रित पशुओं की ओर से पहुंचाए जा रहे नुकसान पर भी नाराजगी व्यक्त की और नगर पंचायत प्रशासन से जरूरी कार्रवाई की मांग की।
वार्ड नंबर सात के सौली कस्बे में निराश्रित पशुओं को आश्रय देने के लिए बने गो सदन का अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान डेढ़ वर्षों से संचालन कर रही है जहां करीब 50 निराश्रित पशु बंधे हैं लेकिन पशुओं की नियमित देखभाल नहीं होने से वह शहर की ओर रुख कर सब्जी विक्रेताओं सहित अन्य व्यापारियों के सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन रमोला सहित कई व्यापारी निराश्रित पशुओं की ओर से व्यापारियों को पहुंचाए जा रहे नुकसान पर नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी शिवानी रावत ने गोदन का संचालन कर रहे अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान को नोटिस भेज कर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्यवाही की चेतावनी दी है। उन्होंने स्वीकार किया है कि गोसदन में रखे पशुओं की देखभाल में लापरवाही बरती जा रही है जिससे पशु मुख्य बाजार सहित सार्वजनिक स्थलों पर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें