फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: नौ पर्वतारोहियों ने किया रुद्रगैरा शिखर पर सफल आरोहण

Sun, 13 Sep 2026 06:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
चार सितंबर को शुरू हुआ अभियान, खराब मौसम ने भी नहीं रोके कदम
विज्ञापन

उत्तरकाशी। गंगोत्री क्षेत्र में स्थित 5,819 मीटर ऊंचे रुद्रगैरा शिखर पर सैट एक्सपेड्स के पर्वतारोहण दल ने सफल आरोहण किया। टीम ने बीते 9 सितंबर को शिखर पर पहुंचकर अभियान पूरा किया। टीम के अनुसार बरसात के बाद रुद्रगैरा शिखर का यह पहला सफल आरोहण है।
अभियान की शुरुआत चार सितंबर को गंगोत्री से हुई थी। टीम गंगोत्री से नाला कैंप और फिर रुद्रगैरा बेस कैंप पहुंची। यहां से शिखर आरोहण की तैयारियां शुरू की गईं। अभियान के दौरान पर्वतारोहियों को कठिन चढ़ाई, दुर्गम रास्तों और खराब मौसम का सामना करना पड़ा। पर्वतारोहियों के अनुसार, शिखर की ओर बढ़ते समय मौसम अचानक बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घने कोहरे और बर्फ के कारण व्हाइट आउट की स्थिति बन गई और दृश्यता काफी कम हो गई। इसके बावजूद टीम ने आपसी तालमेल और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए आरोहण जारी रखा। अभियान में तेलंगाना और गुजरात समेत विभिन्न राज्यों के पर्वतारोही शामिल रहे। टीम में संदीप सेमवाल टीम ऑनर, प्रकाश ठाकुर गाइड, पीटर सेमवाल टीम लीडर और मक्खन सिंह सहायक कर्मचारी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें