फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नेहरू पर्वतारोहण संस्थान का 55वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने अपना 55वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान निम की वार्षिक स्मारिका का विमोचन व 260वें बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ निम के अधिकारियों व अतिथियों ने प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद निम के 260वें बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रशिक्षणार्थियों को बैज अलंकरण व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कोर्स के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उत्तरकाशी निवासी रजत भंडारी को बेस्ट ट्रेनी के पुरस्कार से नवाजा गया। इस दौरान निम की वार्षिक पुस्तिका के 16वें संस्करण का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में हर्षिल में तैनात 9वीं बिहार रेेजीमेंट के जवानों ने बैंड डिस्प्ले की मनमोहक प्रस्तुति दी।
निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने कहा कि 1965 में स्थापित निम संस्थान ने बीते 55 सालों में उपलब्धियों के कई पहाड़ खड़े किए हैं। पर्वतारोहण व हिमालयी जीवन शैली पर आधारित अत्याधुनिक संग्रहालय का निर्माण कराया जा रहा है। स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग एवं शोधपरक अभियानों पर भी कार्य किया जा रहा है। निम के पूर्व प्रधानाचार्य ब्रिगेडियर (सेनि) एमपी यादव, ब्रिगेडियर एमएम मसूर व कर्नल आईएस थापा ने संस्थान की प्रगति व नवीन उपलब्धियों के लिए सराहना की। इस मौके पर निम के उप प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल योगेश कुमार धूमल, रजिस्ट्रार आरएस सांगवान, मेडिकल ऑफिसर देवल वाजपेयी, पर्वतारोही चंद्रप्रभा ऐतवाल, हर्षा रावत, शांति प्रसाद नौटियाल, रणवीर नेगी, रतन सिंह, विशाल रंजन, आशीष उनियाल आदि अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें