फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए डीएम ने लिया बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जायजा

Fri, 15 Apr 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण करते डीएम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिले के नवनियुक्त डीएम श्रीधर बाबू अद्दांकी ने जोशियाड़ा एवं तिलोथ में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।  उन्होंने जोशियाड़ा झूला पुल का नव निर्माण, भागीरथी नदी के दोनों ओर की सुरक्षा दीवार, जोशियाड़ा-लंबगांव मोटर मार्ग के नव निर्माण का कार्य देख कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम श्रीधर बाबू अद्दांकी ने निरीक्षण के दौरान जल विद्युत निगम एवं बाढ़ सुरक्षा कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों से भागीरथी नदी के दोनों ओर तैयार हो रही सुरक्षा दीवार की जानकारी ली। उन्होंने तिलोथ वैली ब्रिज के स्थान पर बनाने वाले मोटर पुल के डिजायन की जानकारी ली।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक चौहान ने बताया कि पुल निर्माण के दौरान पैदल और दो पहिया वाहनों की आवाजाही की व्यवस्था की जा रही है। दो लेन मोटर पुल का निर्माण 18 माह में पूरा किया जाना है।
विज्ञापन


डीएम ने वैली ब्रिज के स्थान पर बनने वाले मोटर पुल, इस पुल के अप स्ट्रीम पर पूर्व में प्रस्तावित पुल निर्माण किन परिस्थितियों में अस्वीकृत हुआ का पूरा ब्योरा मांगा। डीएम श्रीधर बाबू अद्दांकी ने अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान शुरू कराए गए निर्माण कार्यों को पूरा कराना पहली प्राथमिकता बताया।

उन्होंने कहा कि शहर की सुरक्षा, सड़क मार्ग, करीब 12 पुलों के निर्माण कार्यों, यात्रा सीजन में तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराना पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें