एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर क्षेत्र में जन जागरण रैली निकाली। रैली में माध्यम से छात्र-छात्राओं ने नगर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
इस मौके पर विश्वनाथ मंदिर परिसर में सफाई अभियान भी चलाया गया। जन जागरण रैली कीर्ति इंटर कालेज से शुरू हुई, जो नगर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए विश्वनाथ मंदिर परिसर में पहुंची।
यहां छात्र-छात्राओं ने सफाई अभियान चलाकर आम लोगों से गंगा नदी तथा नगर की स्वच्छता के लिए आगे आने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य सुमन रावत ने बताया कि एनसीसी छात्र-छात्राओं की ओर से समय-समय पर इस तरह की जागरूकता रैली निकाली जाती है।
इस मौके पर एनसीसी अधिकारी लोकेंद्र परमार, हवलदार भगवान सिंह बिष्ट, हरदेव सिंह, जय सिंह, पूर्णानंद भट्ट आदि मौजूद रहे।