फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कोरोना पॉजिटिव केस आने पर पालिका कार्यालय सील

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की कुल संख्या 185 पहुंच गई है। नगर पालिका बाड़ाहाट के कार्यालय में तीन कर्मचारी और एक परिजन कोरोना पॉजिटिव आने पर पालिका कार्यालय परिसर को सैनिटाइज कर 24 घंटे के लिए सील किया गया।
विज्ञापन

बीते रोज जिले में ट्रनेट मशीन से हुई जांच में चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 185 पहुंच गई है। इनमें से 108 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और छह मरीजों को रैफर किया गया है। वर्तमान में जिले में कुल 71 एक्टिव केस हैं। नगर पालिका बाड़ाहाट के कार्यालय में तीन कर्मचारियों और एक परिजन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। प्रशासन इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर उन्हें क्वारंटीन करने और सैंपलिंग कराने में जुटा है। साथ ही नगर पालिका कार्यालय परिसर को सैनिटाइज कराकर 24 घंटे के लिए सील किया गया है। बृहस्पतिवार से कार्यालय में कामकाज शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें