फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: नगरपालिका ने छात्रों के लिए की लाइब्रेरी का शुभारंभ

Mon, 10 Nov 2025 04:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। नगर पालिका परिषद ने नगर के प्रतिभावान विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की दिशा में कदम उठाते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक नई पहल की है। पालिका ने 21 लाख रुपये की लागत से भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर लाइब्रेरी का शुभारंभ किया है।
विज्ञापन

राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी प्रदीप दयाल ने लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, क्योंकि नगर पालिका की इस लाइब्रेरी में उन्हें सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।
अधिशासी अधिकारी प्रदीप दयाल ने बताया कि वे स्वयं प्रतिदिन तीन घंटे छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए मार्गदर्शन करेंगे। छात्र अंबिका जोशी, अदिति रावत, पूजा भारती, अंशुल, अभिषेक, अनूप और संदीप रावत ने पालिका की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तकालय न केवल अध्ययन का केंद्र बनेगा बल्कि विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा और प्रोत्साहन का भी स्रोत सिद्ध होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें