फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरोला कॉलेज में एमएससी कक्षाएं स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
रवाईं घाटी के युवाओं को अब उच्च शिक्षा के लिए उत्तरकाशी और देहरादून की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सरकार ने चालू शिक्षा सत्र से बरफिया लाल जुवांठा कॉलेज में तीन विषयों में परास्नातक कक्षाओं के संचालन की स्वीकृत दी है।
विज्ञापन

बीएससी करने के बाद छात्र-छात्राओं को परास्नातक की पढ़ाई के लिए उत्तरकाशी और देहरादून के महाविद्यालयों की दौड़ लगानी पड़ रही थी। युवाओं और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर सरकार ने अब यहां जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं रसायन विज्ञान विषय में परास्नातक कक्षाएं संचालित करने की स्वीकृति दी है। उच्च शिक्षा निदेशालय से महाविद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे चार सदस्यीय पैनल में शामिल प्रो. एनके अग्रवाल ने बताया कि तीनों विषयों में एमएससी के लिए 20-20 सीटें नियत की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें