होटल एसोसिएशन ने टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह को पत्र लिखकर जनपद में स्वास्थ्य सुविधा के लिए सांसद निधि से एक करोड़ की धनराशि जारी करने की मांग की है।
टिहरी सांसद को भेजे पत्र में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने कहा कि कोविड-19 के संकट काल में सीमांत जनपद स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। जिले के प्राथमिक से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से जिला अस्पताल में दबाव बढ़ा है। उन्होंने सांसद से निधि जारी करने की मांग की, ताकि स्वास्थ्य उपकरण खरीदे जा सके।