फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोरी पुल से हुई आवाजाही शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरओ ने गंगोत्री हाईवे पर गंगोरी में असी गंगा नदी पर निर्माणाधीन बेली टाइप पोर्टेबल स्टील ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। सोमवार को पुल की लोड टेस्टिंग कर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई। पूर्व में इस स्थान पर दो बेली ब्रिज टूटने के कारणों का निस्तारण कर अब पुल की चौड़ाई एवं भार वहन क्षमता बढ़ाने के साथ ही एप्रोच रोड में भी सुधार किया गया है।
विज्ञापन

रविवार रात को असी गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने पर यह अस्थायी पुलिया ढह गई। सोमवार सुबह बीआरओ ने यहां नवनिर्मित माड्यूलर ब्रिज की लोड टेस्टिंग करने के साथ ही एप्रोच रोड को फाइनल टच देकर इस पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी है। नवनिर्मित पुल की चौड़ाई बढ़ाकर 4.25 मीटर की गई है, जबकि यह 190 फुट लंबा है। इसकी भार वहन क्षमता 70 टन है। पूर्व में तेज ढाल वाली एप्रोच रोड को काटकर बीआरओ ने इसे समतल कर दिया है। बीआरओ टास्क फोर्स कमांडर विनोद श्रीवास्तव का कहना है कि गंगोरी में बेली ब्रिज का अपग्रेड माड्यूलर ब्रिज तैयार कर लिया गया है। इस पुल से 70 टन वजनी वाहनों की आवाजाही हो सकती है। एप्रोच रोड में सुधार से पुल पर अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा। ओवर लोड वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए पुल के दोनों ओर सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें