फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी जिले में 300 से अधिक प्रवासी किए क्वारंटीन

विज्ञापन
सोमवार गत रात्रि को बड़कोट में बाहर से आए लोगों की स्क्रीनिंग करती पुलिस। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
लॉकडाउन के कारण बाहरी राज्यों व जनपदों में फंसे प्रवासियों को उत्तरकाशी लाने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। देहरादून, चंडीगढ़ आदि स्थानों से पहुंचे सभी लोगों को नगुण बैरियर पर जांच पड़ताल करने के बाद राइंका चिन्यालीसौड़ मैदान में लाया गया, जहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें 14 दिन के क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सुमन बडोनी आदि स्थानीय नागरिकों ने बाहर से पहुंचे लोगों व सरकारी कर्मचारियों को लंच पैकेट वितरित किए। नोडल अधिकारी सुरेश तोमर ने बताया कि मंगलवार शाम तक तीन सौ लोग पहुंच चुके हैं, जबकि देर शाम तक चंडीगढ़ से लगभग 400 अन्य लोगों के भी पहुंचने की सूचना है। इस मौके पर एसडीएम आकाश जोशी, ओसी कलक्ट्रेट चतर सिंह चौहान, थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल, डॉ. सुजाता, डॉ. विनोद कुकरेती, कमल चौहान, संतोष बिष्ट, विनोद पंवार, मनोज कोहली, नितीश अरोड़ा, सुरेंद्र भारती, अंकित रमोला आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें