फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: सेवा संकल्प शिविर में जरूरतमंद कम, छात्र-छात्राएं ज्यादा

Thu, 24 Sep 2026 05:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
अपेक्षित भीड़ नहीं जुटने से व्यवस्था पर उठे सवाल
विज्ञापन

आमजन को एक स्थान पर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार का प्रयास : सौरभ
चिन्यालीसौड़। राज्य सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएमश्री इंटर कॉलेज में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में जहां विभिन्न विभागों ने योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी वहीं शिविर में अपेक्षित भीड़ नहीं जुटने से व्यवस्था पर सवाल भी उठे। काश्तकारों और जरूरतमंदों की सीमित मौजूदगी के बीच स्कूली बच्चों की संख्या अधिक नजर आई।
बृहस्पतिवार को आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आमजन को विभिन्न विभागों की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो ताकि उन्हें समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को शिविर में प्राप्त जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि जिला योजना में किसानों की जरूरतों के अनुरूप सब्जी उत्पादन, फलोत्पादन और मत्स्य पालन सहित अन्य क्षेत्रों के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ठेकेदार किस्म के लोगों ने बहुगुणा परिवार को अनावश्यक रूप से बदनाम करने की साजिश रची जिससे वह आहत हैं।
विज्ञापन

उन्होंने उत्तरकाशी को प्रदेश के सभी 13 जिलों में विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का लक्ष्य दोहराया। बहुगुणा ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर उद्यान विभाग के कार्यों की सराहना की और किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले को फल एवं सब्जी उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। शिविर में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, राज्यमंत्री रामसुंदर नौटियाल, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, एसपी कमलेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें