फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क स्वीकृत होने पर जताया विधायक का आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
भटवाड़ी ब्लॉक स्थित भुक्की गांव के लिए सड़क स्वीकृत होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने गंगोत्री विधायक गोपाल रावत का आभार जताया। शनिवार को सभी ग्रामीणों ने इस संबंध में विधायक से मुलाकात कर उन्हें ब्रह्मकमल भेंट किए। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि विधायक ने ग्रामीणों की दशकों पुरानी मांग पूरी कर उन्हें बड़ी सौगात दी है। करीब छह किमी लंबी इस सड़क के बनने से क्षेत्र का विकास होगा। इस मौके पर मोहन पंवार, महेश पंवार, नागेंद्र सिंह पंवार, जगमोहन राणा, बचन पंवार, देवेंद्र पंवार, पूर्वेश रावत, रविंद्र रावत, महेश रावत आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें