फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर रक्तदान कर जवान ने बचाई मरीज की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीज को समय पर रक्तदान कर उत्तरकाशी पुलिस के जवान ने मानवता की मिसाल पेश की है। जिला मुख्यालय निवासी शहनवाज खान की अचानक तबियत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसमें खून की कमी होने की बात बताते हुए जल्द से जल्द ओ-पॉजिटिव ब्लड ग्रुप का रक्त चढ़ाने को कहा। इस बीच मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल नीरज रावत ने ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया, जिससे मरीज को नया जीवन मिल सका। मरीज के परिजनों ने पुलिस जवान का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें