फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: जंगल में बेहोश मिला लापता व्यक्ति

Wed, 13 May 2026 04:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ के मड़गांव का एक व्यक्ति जंगल में बकरियां चराने गया था लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। इसके बाद पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम ने बीती रात में सर्च अभियान चलाकर उसे जंगल से सुरक्षित बाहर निकाला। व्यक्ति को बेहोशी की हालत में जंगल से बरामद किया गया।
विज्ञापन

मड़गांव निवासी 50 वर्षीय विशन सिंह बर्थवाल बीते मंगलवार सुबह बकरियां चराने जंगल गए थे। देर रात तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास काफी तलाश की लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। बाद में डायल 112 के जरिए पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली धरासू पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम जरूरी उपकरणों के साथ रात में ही जंगल के लिए रवाना हुई। संवाद
स्थानीय लोगों की मदद से टीम ने अलग-अलग जगहों पर सर्च अभियान चलाया। काफी तलाश के बाद विशन सिंह जंगल में एक छानी के पास बेहोशी की हालत में मिले। टीम ने उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और सुरक्षित बाहर निकालकर परिजनों के सुपुर्द किया। विशन सिंह ने बताया कि जंगल में अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी जिससे वह बेहोश हो गए थे। घटना के बाद व्यक्ति को सुरक्षित तलाशने पर ग्रामीणों ने पुलिस और एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें