फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: काशी विश्वनाथ मंदिर में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश

Sat, 02 May 2026 06:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में प्रकृति संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान तीर्थयात्रियों को प्राकृतिक वनस्पतियों के संरक्षण, निर्मल गंगा अभियान, जल संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक और आपदा प्रबंधन में सक्रिय सहभागिता का संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन

प्रकृति शोध संस्थान, उदयपुर की जनपद उत्तरकाशी इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम का संचालन जनपद समन्वयक डॉ. सुमिता पंवार के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन काशी विश्वनाथ मंदिर समिति के महंत अजय पुरी ने किया। डॉ. सुमिता पंवार ने बताया कि संस्थान के निदेशक प्रो. व्यास के मार्गदर्शन में उत्तरकाशी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में वार्ड एक लक्ष्येश्वर की सभासद सुषमा डंगवाल, जनपदीय पेंशनर्स संगठन के अध्यक्ष प्रेम सिंह पंवार और जगमोहन सिंह चौहान ने भी विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें