फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: हाईस्कूल व इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

Sat, 23 May 2026 05:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के सचिव विनोद सेमल्टी ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हाईस्कूल के टॉपर छात्र इशांत कोठारी, प्रांजल सिंह, आयुषी उनियाल, राहुल सिंह, समीक्षा, अंजली, परमेन्द्र सिंह, इंटर के छात्र सुभाष आदि को सम्मानित किया गया। सचिव विनोद सेमल्टी ने कहा कि पिछले दो दशकों से अधिक समय से विद्यालय की ओर से बोर्ड परीक्षाओं की मेरिट सूची में स्थान बनाए रखना पूरे शिक्षा विभाग के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी जीएस नेगी, प्रबंधक राय सिंह रावत, कोषाध्यक्ष उम्मेद सिंह बिष्ट, उपप्रधानाचार्य राजेश नौटियाल, सूर्य प्रकाश शाह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें