उत्तरकाशी। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ मातली को दुग्ध उपार्जन व विपणन के लिए प्रदेश में पहला स्थान मिलने पर मिल्क यूनियन ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला है। पशुपालन व दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने यह पुरस्कार संघ के प्रबंधक को देहरादून में दिया।
दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में दुग्ध उपार्जन, उत्पादन व उत्पादक समितियों को समय भुगतान, चारा, नगरीय क्षेत्र में दूध उपलब्धता के साथ वार्षिक लक्ष्य समय पूरा किया। वर्तमान में संघ ने जनपद दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में 50 प्रतिशत की वृद्धि की है। पहली बार दुग्ध सहकारी संघ मातली को प्रदेश में पहला स्थान मिला है।
पशुपालन व दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सहकारी संघ के प्रबंधक संतोष कुमार सिंह को मिल्क यूनियन ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया। प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि जनपद के दुग्ध उत्पादकों समय पर चारा, समितियों का समय भुगतान सहित अन्य छोटी-बड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष की अपेक्षा दुग्ध उत्पादन में 50 प्रतिशत की वृद्धि है। कहा कि नौगांव क्षेत्र में मिल्क पार्लर खोलने की योजना पर भी काम चल रहा है। संवाद