बुधवार सुबह सात बजे आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलते ही खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिला मुख्यालय क्षेत्र में अधिकांश दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ने के कारण सामाजिक दूरी के मानकों का कहीं पालन होता नहीं दिखा। रसोई गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी के आदेश के बावजूद ज्ञानसूू क्षेत्र में खड़े रसोई गैस सिलिंडर के ट्रक के पास लोगों की भीड़ जुट गई। ऐसे में एजेंसी के कर्मचारियों ने यहां सुबह दस बजे तक रसोई गैस का वितरण किया।
ग्रामीण एवं छोटे कस्बों में हालात सामान्य रहे। बड़कोट एवं पुरोला आदि स्थानों पर तो पुलिस प्रशासन ने आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के आगे मानक के अनुरूप निर्धारित दूरी पर चूना छिड़क कर गोले बना दिए और उपभोक्ताओं को गोलों के भीतर खड़े होकर सामान खरीद के लिए अपनी बारी का इंतजार करने को कहा। इससे लोगों को भी सहूलियत हुई और संक्रमण का खतरा भी नहीं रहा।