फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों को 15 अक्तूबर तक गड्ढामुक्त करें : मुख्य सचिव

Sat, 26 Sep 2026 05:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य सचिव आनंद आनंद बर्धन ने ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

उत्तरकाशी। मुख्य सचिव आनंद आनंद बर्धन ने 15 अक्तूबर तक जिले की सड़कों को हर हाल में गड्ढा मुक्त करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने बीआरओ, लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को कहा कि सड़कों की स्थिति में तत्काल सुधार लाएं।
मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जनपद में संचालित जिला योजना, राज्य वित्त, 25 सूत्री कार्यक्रम व केंद्र पोषित विभिन्न विकास कार्यक्रमों व जनकल्याणकारी योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी स्वीकृत निर्माण कार्यों को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने धामों व धार्मिक स्थलों में स्वच्छता व्यवस्था के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कूड़ा निस्तारण के लिए कड़े कदम उठाने को कहा। गंगोत्री और यमुनोत्री क्षेत्रों की हिमालयी नदियों के संरक्षण को लगभग 3.26 करोड़ की अनुमानित लागत वाले जिलास्तरीय मॉडल का आधिकारिक उद्घाटन भी किया गया।
विज्ञापन

बैठक से पूर्व मुख्य सचिव ने जिला सभागार में सिविल सोसायटी, भूतपूर्व सैनिक एवं अर्द्धसैनिक बलों के पेंशनर्स, होटल एसोसिएशन व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास, पर्यटन, पूर्व सैनिकों एवं पेंशनर्स से जुड़े विषयों सहित जनहित की विभिन्न समस्याओं और सुझावों से मुख्य सचिव को अवगत कराया। वहीं जनपद भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव ने गंगोत्री धाम में मां गंगा और विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें