फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आदर्श गांव के लिए महर गांव चयनित

Sun, 07 Feb 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद आदर्श गांव की तर्ज पर प्रदेश सरकार ने जनपद के प्रत्येक विकासखंड में एक गांव को मुख्यमंत्री आदर्श गांव बनाने की कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन


चिन्यालीसौड़ ब्लाक में मुख्यमंत्री आदर्श गांव के लिए चयनित महर गांव पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर आदर्श गांव का खाका तैयार किया।


शनिवार को विकास विभाग, पंचायत, कृषि, पशुपालन, बागवानी, दुग्ध, वन आदि विभागों के विकासखंड स्तरीय अधिकारी महर गांव पहुंचे।

प्रधान रबिता बर्त्वाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में महर गांव को आदर्श गांव के रूप में विकसित करने पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि गांवों से बढ़ते पलायन को रोकने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पशुपालन, कृषि, बागवानी एवं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने वाली योजनाएं क्रियान्वित की जाएगी। ग्रामीण इन पर आधारित स्वरोजगार अपनाएं और गांवों से पलायन थम सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में ग्रामीणों की सलाह पर विभागों से संबंधित विकास योजनाओं का चयन किया गया। जल्द ही योजनाओं को स्वीकृति के साथ काम शुरू होने की उम्मीद है।

इस मौके पर बीडीओ कैलाश जोशी, वीपी डबराल, डा. राजा बाबू गुप्ता, पीडी भारती, पीएन अवस्थी, नागेश्वर पांडेय, सतपाल बर्त्वाल, दलवीर, आशा रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें