धनारी क्षेत्र के धनेश्वर मंदिर में गंगोत्री विधायक गोपाल रावत के स्वास्थ्य लाभ के लिए हवन यज्ञ क?
- फोटो : UTTER KASHI
गंगोत्री विधायक गोपाल रावत का स्वास्थ्य खराब होने पर उनके शुभचिंतकों ने उनके जल्द अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। पिपली धनारी स्थित धनेश्वर महादेव मंदिर में ग्रामीणों ने उनके लिए महामृत्युंजय अनुष्ठान किया।
विधायक गोपाल रावत का स्वास्थ्य कुछ दिनों से खराब चल रहा है। वे नसों से संबंधित बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्हें उपचार के लिए मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिपली धनारी स्थित धनेश्वर महादेव मंदिर में ग्रामीणों ने महामृत्युंजय अनुष्ठान का आयोजन किया। इस मौके पर जगपाल रावत, जगमोहन रावत, धर्मेंद्र राणा, परशुराम भट्ट, शेर सिंह, दशरथ राणा, नारायण सिंह मटूड़ा, पूरण सिंह राणा, चैन सिंह गुनसोला, सतेंद्र राणा आदि अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। ब्यूरो