फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Tue, 17 Jan 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
माघ मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
माघ मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या लोक गायक शिवा भट्ट एंड पार्टी कोटद्वार के नाम रही। कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सबका मन मोहा। इसके बाद संवेदना समूह की जीतू बगड्वाल नाटक की प्रस्तुति ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

माघ मेला इस बार आचार संहिता के नियमों से बंधा हुआ है।

इसके चलते मेले का आकर्षण दर्शकों के बीच कम ही दिखाई दे रहा है। हालांकि दिन में मेले में लोगों की खूब भीड़ उमड़ रही है। आजाद मैदान में लगी चरखियां, मौत का कुआं, डायनासौर, ऊंट की सवारी आदि मनोरंजन के साधनों का लोग जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। शुरूआत के दो दिन माघ मेले में रौनक गायब जरूर रही, लेकिन अब धीरे-धीरे मेले में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।

मेले की तीसरी संध्या पर संवेदना समूह की जीतू बगड्वाल नाटक के मंचन को देखने के लिए खूब भीड़ उमड़ी, लेकिन मंचन के बीच में बिजली गुल होने से कार्यक्रम आधे में ही समाप्त किया गया। मंगलवार को दोपहर में विकासखंड नौगांव के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कलाकारों ने रवांई की संस्कृति पर आधारित गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


मेला प्रांगण में हरि महाराज की डोली के साथ स्थानीय लोगों का रासौ नृत्य का भी दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। मेले में प्रशासन की ओर से स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रोजाना किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें