फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: खेतों व मकानों के ऊपर से गुजर रही जानलेवा लाइन

Mon, 21 Sep 2026 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
33 केवी लाइन से ग्रामीणों को खतरा, हादसे का बना रहता है खतरा
विज्ञापन

उत्तरकाशी। भटवाड़ी विकासखंड के गणेशपुर गांव में ग्रामीणों के खेतों और मकानों के बेहद करीब से गुजर रही 33 केवी हाई वोल्टेज विद्युत लाइन खतरे का सबब बनी है। लाइन खेतों के इतने नजदीक से गुजर रही है कि ग्रामीणों को हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत लाइन से लंबे समय से खतरा बना हुआ है। कई बार लाइन टूटने की घटनाएं भी हो चुकी हैं, हालांकि गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इन दिनों ग्रामीण खेतों में धान की कटाई और मंडाई के काम में जुटे हैं। ऐसे में खेतों के बेहद करीब से गुजर रही हाईवोल्टेज लाइन से हादसे का खतरा और बढ़ गया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रदीप राणा ने बताया कि लाइन से उत्पन्न खतरे के संबंध में उत्तराखंड जल विद्युत निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने लाइन को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने अथवा अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने कहा कि यदि भविष्य में कोई बड़ा हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। उन्होंने भविष्य में इसको लेकर आंदोलन की चेतावनी भी दी। वहीं इस संबंध में उत्तराखंड जल विद्युत निगम के अधिकारियों से बातचीत की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन कॉल रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें