राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ज्ञानसू पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के साथ ही इसकी रोकथाम के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी दी गई।
शुक्रवार को पुलिस लाइन ज्ञानसू में जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं बालाजी सेवा संस्थान के सहयोग से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. सुजाता सिंह ने तंबाकू सेवन से होने वाले विभिन्न रोगों की विस्तृत जानकारी दी। तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम चला रहे बालाजी सेवा संस्थान के गढ़वाल क्षेत्र समन्वयक नेपाल सिंह ने तंबाकू उत्पाद अधिनियम कोटपा के प्रावधानों की जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक दीवान सिंह मेहता ने कहा कि जिले में कोटपा अधिनियम का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर ज्ञानेंद्र पंवार, मीनाक्षी बुटोला, अजीत सिंह जस्सर आदि मौजूद रहे।