फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एवरेस्ट समेत चार हिमशिखरों पर आरोहण को तैयार लौंथरू की सविता

विज्ञापन
उत्तरकाशी के लौंथरू गांव में एवरेस्ट अभियान के लिए रवाना हो रही सविता कंसवाल को शुभकामनाएं देते ? - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
आईएमएफ के मैसिफ एक्सपिडीशन के लिए चयनित हुई लौंथरू गांव की सविता कंसवाल को ग्रामीणों ने शुभकामनाओं के साथ अभियान के लिए रवाना किया। इस अभियान के तहत आईएमएफ के 12 सदस्यीय दल में शामिल सविता एवरेस्ट समेत चार हिमशिखरों पर आरोहण करेगी।
विज्ञापन

निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि आईएमएफ द्वारा मैसिफ एक्सपिडीशन के तहत माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) के साथ ही ल्होत्से (8516), न्युप्से (7861) एवं पुमोरी (7161) शिखर पर आरोहण किया जाना है। एक साथ एवरेस्ट समेत चार चोटियों पर आरोहण का यह पहला प्रयास है। बीते साल इसके लिए सघन चयन प्रक्रिया में देशभर से करीब आठ सौ पर्वतारोही शामिल हुए थे। चयन एवं प्रशिक्षण के बाद अभियान के लिए 12 पर्वतारोहियों का चयन किया गया है, जिसमें उत्तरकाशी की सविता कंसवाल के साथ ही पिथौरागढ़ के मनीष कस्नियाल शामिल हैं। यह पर्वतारोही 17-18 मार्च को आईएमएफ दिल्ली में एकत्र होंगे। इसके बाद एक अप्रैल को अभियान पर रवाना होंगे। यह अभियान जून प्रथम सप्ताह में पूरा होगा।
शुक्रवार को भटवाड़ी प्रखंड के लौंथरू गांव में ग्रामीणों ने समारोहपूर्वक सविता का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि पर्वतारोहण अभियान के लिए चयनित होकर सविता ने गांव का नाम रोशन किया है। ग्रामीणों ने अभियान की सफलता के लिए सविता को शुभकामनाएं दीं। लौंथरू गांव निवासी राधेश्याम कंसवाल एवं कमलेश्वरी देवी की चार बेटियों में सबसे छोटी सविता ने निम से पर्वतारोहण का प्रशिक्षण लिया है। इस अभियान को लेकर वह काफी उत्साहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें